फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: शादी में खाना खाने से बिगड़ी 20 से ज्यादा लोगों की तबीयत, इलाज के बाद घर भेजा

Tue, 21 Jan 2020 06:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रुड़की

सार

  • कलियर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह का मामला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में एक शादी समारोह में गाजर का हलवा व अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि, सामान्य उपचार के बाद सभी की तबीयत ठीक हो गई है। मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कलियर क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में गांव के अलावा आसपास के इलाकों से भी रिश्तेदार पहुंचे थे। दोपहर को खाना खाने के एक-दो घंटे बाद कुछ मेहमानों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, उन्हें आनन फानन में अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

देखते ही देखते 20 से अधिक मेहमानों की तबीयत खराब हो गई। बीमार होने वाले मेहमानों में गांव के अलावा अन्य शहरों के लोग शामिल थे। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सामान्य उपचार के बाद सभी की तबीयत ठीक हो गई। सभी का कहना था कि शादी में खाना खाने के बाद उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी थी। मामले में किसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की नहीं दी गई है। उधर, सीएमएस डॉ. संजय कंसल कहना है कि गाजर के हलवे में खराब मावा इस्तेमाल होने की आशंका है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें