वार्डन राशि शर्मा इस दौरान हॉस्टल का सामान लेने गई थीं। लिहाजा मौके पर मौजूद अनु सेविका रेणु देवी ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने तत्काल छात्राओं को अस्पताल ले जाने को कहा। करीब आठ बजे अनु सेविका ने 108 एंबुलेंस बुलाकर छात्राओं को सीएचसी पहुंचाया।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने छात्राओं का इलाज किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल छात्राओं की तबीयत में सुधार है, लेकिन अभी उनको छुट्टी नहीं दी गई है।
सभी छात्राओं का ब्लड टेस्ट कराया गया है। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए हैं। छात्राओं का इलाज किया जा रहा है। हॉस्टल जाकर छात्राओं और खानपान की भी जांच की जाएगी। -डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी लक्सर
छात्राओं को दिन से ही फीवर था, लेकिन खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी थी तो उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। -राशि शर्मा, वार्डन, केजीबीवी गोवर्धनपुर