फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमाड़ी में ही स्थापित होगा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर से श्रीनगर वापस शिफ्ट होंगे छात्र 

Tue, 23 Jul 2019 09:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) सुमाड़ी श्रीनगर में ही स्थापित होगा। इसे लेकर पिछले काफी समय से बनी असमंजस की स्थिति पर सोमवार को दिल्ली में आयोजित मानव संसाधन विकास मंत्रालय की बैठक के बाद विराम लग गया।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इसके लिए 309 एकड़ में से 203 एकड़ भूमि को उपयुक्त पाया गया है। उसी स्थान पर स्थाई परिसर का निर्माण किया जाएगा। 

दिल्ली में आयोजित बैठक में सहमति बनी की एनआईटी का आगामी शिक्षा सत्र अस्थाई परिसर श्रीनगर में प्रारंभ किया जाएगा। वहीं एनआईटी जयपुर से छात्रों को सुमाड़ी लाने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर पहले हफ्ते में स्थाई परिसर का होगा शिलान्यास

इसके अलावा प्रवेश की पूरी प्रक्रिया श्रीनगर में होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुमाड़ी में युद्धस्तर पर काम करवाकर एनआईटी बनाया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सितंबर प्रथम सप्ताह में स्थाई परिसर सुमाड़ी का शिलान्यास किया जाएगा। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
 
यह था मामला
बता दें कि उत्तराखंड में एनआईटी को लेकर पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि इसके लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिस जगह भूमि दिखाई जा रही है, उस स्थान पर यह संस्थान नहीं बन सकता।
 
इसके बाद यहां से कई बच्चों को जयपुर शिफ्ट कर दिया गया था। जिससे संस्थान को लेकर असमंजस बना था। एनआईटी को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी कि कैसी प्रदेश सरकार है जो राष्ट्रीय स्तर के संस्थान को प्रदेश से बाहर जाने से नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें