तारा (28), भूपाल (36), कुशाल (74), आनंदी (45), निर्मला (30), योगेश (10), कोमल (06), शाक्षी (08), बीमा देवी (40), राम सिंह (68), पिंकी (17), मोहित (09), शोभा (14), जयंती देवी (42), गोपुली देवी (50) और सुंदर (25)
ये लाए गए एयरलिफ्ट कराकर
कमरी (65), किरण (21) और जीत सिंह (55)
ये जांचें कराई जा रही हैं
स्टूल, स्टूल कल्चर, ब्लड कल्चर, अल्ट्रासाउंड (पेट), एक्स रे, यूरिया, एसजीओटी, एसजीपीटी, ब्लड शुगर, ईएसआर, हीमोग्लोबिन, टीएलसी-डीएलसी, क्रिटनाइन, एल्कट्रोलाइट, बिलरोबिन, ईसीजी, सोडियम और पोटिशयम
जबकि राम सिंह (68) को वार्ड बी में रखा गया है। मधुमेह होने के कारण रामसिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉ. जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार को आने की संभावना है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि बीमार होने की वजह क्या रही।
बता दें कि बास्ती गांव में विवाह समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 300 लोग बीमार हो गए थे। गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार की देर रात 16 मरीज लाए गए।
जबकि रविवार सुबह तीन मरीजों को एयरलिफ्ट कराकर लाया गया। शनिवार देर रात और रविवार सुबह 19 मरीज इलाज के लिए भर्ती किए गए। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार देर शाम भी दो मरीज एसटीएच पहुंचे। इन्हें मिलाकर एसटीएच में कुल 43 मरीज भर्ती हैं।