कोहरे ने एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए जाम कर दिए हैं। कोहरे के कारण रेल विभाग को आठ ट्रेनों के लिए तो पूरे एक माह की खातिर रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा एक ट्रेन को 21 दिसंबर तक के लिए रद्द किया गया है। वहीं रविवार को भी कई ट्रेन लेट होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
दो दिनों से रुड़की में तो चकाचक धूप निकल रही है, लेकिन पूरे देश में सर्दी के मौसम में कोहरे की मार पड़ने से ट्रेनों के लेट होने के साथ ही अब रद्दीकरण की चोट लगी है। आसमान से बरस रहे कोहरे के चलते रेल विभाग को अमृतसर से देहरादून के बीच चलने वाली लौहारी एक्सप्रेस, अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, उज्जैनी से देहरादून के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अप-डाउन में 16 जनवरी तक रद्द रहेगी।
इसके अलावा इंदौर से देहरादून के बीच चलने वाली इंदौर एक्सप्रेस 24,25, 31 दिसंबर तथा एक, सात, आठ एवं 14 जनवरी को हरिद्वार-देहरादून के बीच में रद्द रहेगी। देहरादून से इंदौर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से हरिद्वार के बीच में 23,24, 30,31 दिसंबर तथा छह, सात, 13,14 जनवरी को रद्द रहेगी।
यह ट्रेन हरिद्वार से ही इंदौर के लिए चलेगी। वहीं जम्मूतवी से गुहावटी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 21 दिसंबर को रद्द रहेगी।
रविवार को को भी कोहरे के कारण हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब एक्सप्रेस आठ घंटे, पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 16 घंटे, हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस 10 घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल चार घंटे, जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अनिश्चितकालीन लेट चल रही थी। भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली 37 घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची।