फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में लिपटा दून, चोटियों पर गिरी बर्फ

Fri, 17 Jan 2014 07:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर कायम है। राजधानी दून में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से सूर्य देव के दर्शन देरी से हो रहे हैं, वहीं सुबह के वक्त वाहनों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। शुक्रवार को दोपहर के वक्त आसमान में बादल छा गए। बाहरी क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

अल्मोड़ा रहा सबसे ठंडा
राज्य में अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मुक्तेश्वर में यह दो डिग्री सेल्सियस रहा।

दून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 57 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को बारिश की संभावना
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शनिवार को भी मौसम का यही रंग बने रहने की संभावना है। प्रदेश भर में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। राजधानी दून में गरजने वाले बादल विकसित हो सकते हैं। बौछारें पड़ सकती हैं।

19 जनवरी तक बादल, बारिश अपना असर दिखा सकते हैं। इसके बाद आने वाली 21 जनवरी से फिर से सिस्टम के सक्रिय होने का अनुमान है।

चोटियों में फिर हिमपात
शुक्रवार को भी जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के निचले क्षेत्रों में भी करीब एक फुट तक बर्फ पड़ी।

प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थली औली, रुद्रनाथ, अनुसूया माता, लाल माटी, कांचुलाखर्क, नंदा घुंघटी और नीती घाटी के गांव भी बर्फ से लकदक हो गए हैं।

दिनभर नहीं दिखे सूर्यदेव
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। निचले क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं से लोगों का जीना बेहाल हो गया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी धर्मेद्र सिंह और ओम प्रकाश नेगी का कहना है कि यदि निचले क्षेत्रों में बारिश होती तो शुष्क ठंड से निजात मिल जाती। लेकिन बारिश न होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें