फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चुनाव आयोग के दस्ते ने जब्त किए 33 लाख 62 हजार रुपए

Thu, 02 Feb 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
चुनाव आयोग के दस्ते ने उत्तराखंड में वि‌भिन्न जगहों से 33 लाख 62 हजार रुपए जब्त किए हैं। गुरुवार को दस्ते ने देहरादून से एक लाख 62 हजार रुपए जब्त किए।
विज्ञापन


वहीं नई टिहरी में चेकिंग के दौरान ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर एक बुलेरो गाड़ी से 30 लाख रुपए की नकदी बरामद कर कोषागार में जमा कर ‌दिए गए। बृहस्पतिवार को अपराह्न 2.30 नरेंद्रनगर से नई टिहरी की ओर आ रही बुलेरो गाड़ी संख्या 07 टीसी 2120 से कॉर्मल स्कूल के पास उडनदस्ता की टीम ने बिना दस्तावेजों के ले जाई जा रही 30 लाख की नकदी पकड़ी।

बताया जा रहा है कि प्राइवेट नंबर की बुलेरो नरेंद्रनगर एसबीआई से डाकघर नई टिहरी का कैश ला रही थी। लेकिन इस संबंध में उनके पास कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं मिल पाए। जिस कारण टीम ने नकदी को जब्त कर कोषागार में जमा कर दिया गया है। उड़ानदस्ता के टीम प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नकदी के संबंध में बुलेरों सवार दो व्यक्ति कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते इसकी सूचना आयकर विभाग को देकर नकदी कोषागार में जमा करवाया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के दस्ते ने कार से पकड़े दो लाख, जब्त
चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने हरिद्वार के सुल्तानपुर में एक कार से करीब दो लाख रुपये की नगदी बरामद की है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने रुपये जब्त करते हुए कार सवार दोनों लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया है।

बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में चुनाव आयोग के उड़न दस्ते द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उड़नदस्ते के अधिकारियों ने एक मारुती कार की तलाशी ली तो कार से दो लाख छह हजार रुपये बरामद किए। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कोई भी व्यक्ति पचास हजार से ज्यादा नगदी लेकर नहीं चल सकता है।

लक्सर की एआरओ सुधा तोमर ने बताया कि रकम को जब्त कर कार सवार सचिन पुत्र वेदप्रकाश निवासी कनखल व चंदन पुत्र महावीर निवासी शीतलाखेड़ा को नोटिस दिया गया है। जिसमें दोनों से पैसों को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। सुधा तोमर ने बताया कि नोटिस का जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें