I
Iउपजिला चिकित्सालय में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड और पांच बेड का आईसीयू तैयार
I
I
I
Iदेश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद मसूरी में इससे निपटने के लिए उपजिला चिकित्सालय में फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है। साथ ही पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड और पांच बेड का आईसीयू तैयार कर लिया गया है।
I
I
I
Iमसूरी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। उपजिला चिकित्सालय लंढौर में अस्पताल प्रशासन ने कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी करने का दावा किया है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष नेगी ने बताया कि पिछले कोरोना काल से सबक लेते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क है। कोरोना जांच किट के लिए डिमांड सीएमओ कार्यालय भेज दी गई है। रेपिड एंटीजन टेस्ट किट और आरटीपीसीआर टेस्ट किट मिलने के बाद जांच शुरू कर दी जाएगी।
I
Iउन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। सोशल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क पहनें, खांसी, जुकाम होने पर चिकित्सक को दिखाएं। सेनीटाइजर का उपयोग करें।I