फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से बरसेंगे फूल: नौ अगस्त को 10 साल बाद शिव के 11 रूपों पर होगी फूलों की बारिश, पढ़िए क्या है खास

Thu, 04 Aug 2022 01:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आगामी नौ अगस्त को 10 साल बाद भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों पर आसमान से फूलों की बारिश होगी। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत व सेवादल के संरक्षक कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर शोभा यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा होगी। इससे पहले साल 2011 में शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते महंत कृष्णागिरि महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री टपकेश्वर महादेव की 21वीं शोभा यात्रा नौ अगस्त को शहरभर में निकाली जाएगी। इस दौरान हेलीकॉप्टर के माध्यम से शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश की जाएगी। जिसे लेकर श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।कोरोना के चलते पिछले दो साल से श्री टपकेश्वर महादेव की शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी। लेकिन, इस बार कोरोना हल्का पड़ा है तो शिव भक्तों में भी नया जोश भर गया है।
विज्ञापन


पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत व सेवादल के संरक्षक कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि श्री टपकेश्वर महादेव की शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर शोभा यात्रा के ऊपर पुष्प वर्षा होगी। इससे पहले साल 2011 में शोभा यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।

शोभा यात्रा की खास बात यह है कि इस बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूप की झांकियां भी निकाली जाएंगी। जबकि बांके बिहारी वृंदावन, भगवान टपकेश्वर के शिवलिंग की झांकी के अतिरिक्त भगवान टपकेश्वर के तीन डोले श्री दूधेश्वर, श्री पतेश्वर व श्री देवेश्वर मुख्य आकर्षक का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर भर में लगाए जाएंगे 200-300 स्टॉल

अंतरराष्ट्रीय सुयोगब बैंड नागपुर, पंजाब बैंड, सहारनपुर, अल्पाफ बैंड अपनी मनभावक प्रस्तुति देंगे। उधर, दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि 21वीं शोभा यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए महाकाल उज्जैन की भस्म आरती में डमरु-मृदंग बजाने वाली पार्टी और महाराष्ट्र की ढोल पार्टी की धून पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शहर भर में करीब 200-300 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेवादल की विभिन्न टीमें तैनात रहेंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित, मलबा आने से कालसी में लंबा जाम, पहाड़ों पर ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें