फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून का ऐसा पर्यटक स्थल जो कभी भी बना सकता है 'काल'

Thu, 23 Jun 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
tourist stuck in guchu pani - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून स्थित यह पर्यटक स्‍थल कभी भी पर्यटकों के लिए 'काल' बन सकता है। एक हफ्ते के अंदर यहां दो बार हादसा होते होते बचा है। जी, हां देहरादून स्थित गुच्चूपानी की गुफा में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। गुफा में कभी भी पानी बढ़ जाता है और पर्यटकों की जान जोखिम में पड़ जाती है। अभी एक हफ्ते के अंदर यहां दो बार पर्यटकों के गुफा में फंसने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मसूरी में मूसलाधार बारिश के कारण टौंस नदी का जलस्तर बढ़ने से 12 पर्यटक गुच्चूपानी में फंस गए। चार परिवारों के ये लोग नदी के उस पार पिकनिक मना रहे थे। इससे पहले रविवार को भी यहां 15 पर्यटक फंस गए थे। जिन्हें बचा लिया गया था।

बुधवार शाम को पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पयर्टकों के फंसने की यह घटना एक सप्ताह में दूसरी बार हुई है। एसएसपी ने पर्यटकों से सुरक्षित ठिकानों पर ही भ्रमण करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र के गुच्चूपानी में बुधवार को काफी पर्यटकों का जमावड़ा था। कई परिवार पिकनिक मनाने के लिए नदी पार चले गए थे। तीसरे पहर शहर और पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई तो टौंस नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। तीन परिवार के करीब 12 लोग नदी के उस पार फंस गए।

मौत के मुंह से वापस आए पर्यटक

tourist stuck in guchu pani
100 नंबर पर पानी में पर्यटकों के फंसने की सूचना दी गई तो सर्किट चौकी प्रभारी उमेश कुमार और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने आपदा नियंत्रण उपकरण और रस्सों के जरिए पानी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।

इनमें से कुछ तिब्बती मूल के महिला और पुरूष भी शामिल थे। सुरक्षित आने पर इन लोगों ने राहत की सांस ली। चुक्खूवाला निवासी मनोज और विकासनगर के अजय कुमार का कहना है कि वह तो मौत के मुंह से वापस आए हैं।

पुलिस टीम पुरस्कृत
राहत बचाव टीम में शामिल सर्किट हाउस चौकी प्रभारी उमेश कुमार,  कांस्टेबल विद्यासागर उनियाल, भगत दास, रविंद्र सिंह, अमित राणा, सुभाष कुमार, फायर कर्मी हरीश नेगी, भगत सिंह, सुनील सिंह, दिवाकर कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

इन पयर्टकों को निकाला गया सुरक्षित 

tourist stuck in guchu pani
-मनोज निवासी चक्खुवाला
-अजय कुमार निवासी विकासनगर
-बबीता पत्नी अजय निवासी विकासनगर
-डॉली पत्नी स्व. जॉकी निवासी विकासनगर
-हर्षा पुत्री डॉली (14) निवासी विकासनगर
-गुनगुन पुत्री डॉली (12) निवासी विकासनगर
-जानकी पुत्री अजय (15) निवासी विकासनगर 
-आर्यन पुत्र अजय (13) निवासी विकासनगर 
-दिनेश पुत्र बालम निवासी कांवली रोड
-संजना पत्नी अर्जुन निवासी क्लेमेंटटाउन
-रवि पुत्र स्व. हरीश चंद्र निवासी कांवली रोड
-रामकिशन पुत्र राधेश्याम निवासी कांवली रोड

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें