फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों को सीएम से मदद की दरकार

Thu, 06 Feb 2014 11:38 AM IST
अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगदासपुर के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण अब मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा सुनाएंगे। आठ फरवरी को खानपुर में सीएम रावत ग्रामीणों का दुखड़ा सुनने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों को उम्मीद है कि रावत का उनके प्रति नजरिया मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पहले जैसा ही होगा और प्रशासन द्वारा जारी नोटिस निरस्त कर दिए जाएंगे।

पांच करोड़ के मिले हैं नोटिस
तहसील प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र के अति बाढ़ प्रभावित गंगदासपुर गांव के 250 ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर फसल उगाने के आरोप में करीब पांच करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से बाढ़ प्रभावित परेशान हैं। वह एसडीएम और डीएम तक से जुर्माना नोटिस वापस लिए जाने की मांग कर चुके हैं।

अब मुख्यमंत्री हरीश रावत के आठ फरवरी को खानपुर ब्लाक के दौरे से ग्रामीण आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सीएम उनके प्रति पहले जैसा ही व्यवहार करेंगे।
विज्ञापन


गंगदासपुर के पूर्व प्रधान सलेकचंद, रमेश, नित्तर, प्रमोद और विजय आदि का कहना है कि हरीश रावत बाढ़ के दौरान भी उनके दुखों के साथी रहे हैं। इसलिए उन्हें सीएम से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें