फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जनवरी से देहरादून-पंतनगर के बीच कर सकेंगे हवाई सफर, बस इतना होगा किराया

Thu, 03 Jan 2019 08:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
flight
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट को हवाई सेवा के जरिये कुमाऊं मंडल से जोड़ने के लिए चार जनवरी से देहरादून-पंतनगर के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इसके तहत चार जनवरी से 42 सीटर विमान देहरादून से पंतनगर के बीच आवाजाही करेगा। यह सेवा सप्ताह में चार दिन मिलेगी।

विज्ञापन


इस हवाई सेवा के शुरू होने से महज 50 मिनट में ही पंतनगर पहुंचा जा सकेगा, जबकि सड़क मार्ग से सात घंटे से अधिक समय लगता है।केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क उड़ान योजना के तहत गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को हवाई सेवा से जोड़ा जा रहा है।

चार जनवरी से 42 सीटर विमान पंतनगर से देहरादून के लिए उड़ान भरेगा। देहरादून से अंतरराज्यीय उड़ान के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।  इससे कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस सेवा के शुरू होने पर यात्री एक घंटे से भी कम समय में डोईवाला और पंतनगर के बीच का सफर तय कर सकेंगे। जबकि सड़क मार्ग से 251 किमी की दूरी तय करने में सात घंटे से अधिक समय लगता है। 

ये रहेगा उड़ान का समय

चार जनवरी को एयर इंडिया का 42 सीटर विमान पंतनगर से दोपहर 1.15 बजे उड़कर 2.05 बजे डोईवाला स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। इसके बाद यहां से 3.05 बजे उड़ान भरकर 50 मिनट में ही पंतनगर पहुंच जाएगा।

देहरादून से पंतनगर के लिए किराया 1663 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि देहरादून-पंतनगर के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।

चार जनवरी से एयर इंडिया का विमान सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आवाजाही करेगा। यह हवाई सेवा शुरू होने से राज्य के दोनों मंडलों के लोगों का सफर सुविधाजनक हो जाएगा। 
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के लिए भी हवाई सेवा जल्द 

उड़ान योजना के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की भी तैयारियां चल रही हैं। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। जिसके चलते अभी तिथि तय नहीं हो पाई है।

पिथौरागढ़ के लिए हैरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान सेवा देगा। बताया कि देहरादून एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ के लिए सेवाएं संचालित हैं। अब यह पंतनगर से भी जुड़ जाएगा। इसके अलावा यहां से हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू और कोलकाता के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें भी उपलब्ध हो रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें