जौलीग्रांट से अभी तीन कंपनियों की उड़ान हो रहीं संचालित
यह फ्लाइट 17 यात्रियों को लेकर दस हजार फिट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए जौलीग्रांट से पिथौरागढ का सफर पूरा करेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाईबिग की यह पहली फ्लाइट होगी। वर्तमान में जौलीग्रांट से तीन कंपनी इंडिगो, विस्तारा, एलाइंस एयर की उड़ान संचालित हो रही हैं। देहरादून-पिथौरागढ़ सेवा शुरू होते ही फ्लाईबिग चौथी विमानन कपंनी होगी जो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अपनी उड़ान संचालित करेगी।
पंतनगर, गौचर व हिंडन के लिए भी शुरू होगी फ्लाइट
फ्लाईबिग जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर, गौचर और हिंडन (गाजियाबाद) के लिए भी उड़ान योजना के तहत फ्लाइट शुरू करने पर विचार कर रही है। हालांकि पहले चरण में देहरादून-पिथौरागढ फ्लाइट शुरू की जाएगी।
पहले भी शुरू हुई थी फ्लाइट
देहरादून-पिथौरागढ के बीच पहले भी हवाई सेवा शुरू हुई थी। जिसे हेरिटेज कंपनी द्वारा शुरू किया गया था, लेकिन कुछ दिन फ्लाइट संचालित करने के बाद खराब मौसम और कई दूसरे कारणों से इस सेवा को बंद कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें...अंकिता हत्याकांड: बेबस माता-पिता बोले- बेटी को न्याय मिलने की नहीं लग रही उम्मीद, दोनों एक साथ करेंगे आत्मदाह
देहरादून-पिथौरागढ के बीच फ्लाइट शुरू करने के लिए फ्लाईबिग का विमान एयरपोर्ट पहुंना है, लेकिन इसके लिए डीजीसीए से अनुमति मिलनी बाकी है। अनुमति मिलने के बाद ही उड़ान शुरू की जा सकेगी।
-प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक देहरादून