फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर किया तिरंगे को सेल्यूट

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा संतौर में प्रस्तुति देती छात्राए?
विज्ञापन
द्रोणनगरी में गणतंत्र दिवस पर रविवार को हर जगह कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान विभिन्न संगठनों, विभागों, संस्थाओं, स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। झंडारोहण के बाद स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

संस्कृति एक सामाजिक संस्था एवं कूर्मांचल परिषद ने केदार पार्क में संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान जोगेंद्र सिंह पुंडीर, विधायक हरबंश कपूर, गणेश जोशी, सूर्यकांत धस्माना, विजय बौडाई, गिरीश सनवाल, प्रेम सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ ने भी गोल मार्केट में ध्वजारोहण किया। बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा कार्यालय में झंडारोहण किया। युवा शिवसेना की जिला इकाई ने भी ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

जलविद्युत निगम के मुख्यालय में झंडारोहण के बाद निगम के कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति गीतों और कविताओं का पाठ किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने निगम की अर्द्धवार्षिक पत्रिका जलनिधि का विमोचन भी किया। इस अवसर पर निगम के निदेशक परिचालन पुरुषोत्तम सिंह, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चंद बलूनी, निदेशक वित्त सुधाकर बडोनी, महाप्रबंधक हरप्रसाद, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
आईटीबीपी उत्तरी सीमांत मुख्यालय में आईजी निलाभ किशोर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जवानों को वीरता एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आईजी ने पुरस्कृत किया। इसके बाद आईजी ने जवानों के साथ भोजन किया। इस मौके पर उपमहानिरीक्षक कुंवरपाल सिंह, रणजीत सिंह राणा, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
कान्टेशिया स्कूल में प्रधानाचार्य कर्नल एके पुंडीर ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बचपन प्ले स्कूल में ध्वजारोहण के बाद बच्चों में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हैरिटेज स्कूल में प्रिंसिपल बी गिल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में झंडारोहण के बाद प्रधानाचार्य राजेश शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश बिरमानी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान हरीश गुलाटी, अजय कथूरिया, मनीष गेरा, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
जनजातीय विद्यालय वनवासी आश्रम आईटीआईटीआई झाझरा में पूर्व सांसद तरुण विजय ने ध्वजारोहण किया और जनजातीय वीरों का स्मरण कर छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नीरज मित्तल, अधिवक्ता मनोजीत सिन्हा, रोटरी क्लब प्रमुख रसिक भाटिया आदि मौजूद थे।
राज्य निर्माण सेनानी मंच ने शहीद स्मारक पर झंडारोहण किया। नेताजी संघर्ष समिति ने कांवली रोड स्थित कार्यालय में झंडारोहण किया। प्रेमनगर व्यापार मंडल की ओर से बाजार में झंडारोहण किया गया। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने भाईचारा और आपसी सौहार्द की अपील की गई। भंडारी बाग कल्याण समिति व गुरु सिंह सभा के महासचिव सेवा सिंह मठारु ने झंडारोहण किया। अपना घर बाल एवं महिला उत्थान समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गोरखाली सुधार सभा ने सांस्कृतिक झांकी का आयोजन किया। इस दौरान गोरखा मिलिट्री कॉलेज के छात्रों ने खुखरी डांस की सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें