उधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज में एक युवती युवक के साथ रेलवे ट्रैक पर जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे पांच युवक पहुंच गए। उसके बाद जो हुआ उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
रेलवे ट्रैक से होकर क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक वह पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ जा रही थी।
प्रेमी-प्रेमिका समझ पांच दरिंदों ने उन्हें वहीं दबोच लिया।
लड़के से मारपीट की और लड़की के साथ अश्लील हरकतें की
किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी भाग निकले
इस दौरान पांच युवकों ने दोनों के साथ क्रूरता सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने लड़के से मारपीट की और लड़की के साथ अश्लील हरकतें की।
किसी के आने की आहट सुनकर आरोपी भाग निकले। इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पांच आरोपियों की तस्वीर साफ दिख रही है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना काफी पुरानी है। गांव की पंचायत में फैसले के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
पहले से घात लगाए पांच युवकों ने घेर लिया
पिता ने बेटी को किसी काम से बुलाया था
बताया गया कि पीड़िता के पिता मजदूरी करने भाखड़ा नदी के पास गए थे। जहां उन्होंने बेटी को किसी काम से बुलाया था।
दोपहर में वह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ रेलवे ट्रैक से होकर भाखड़ा नदी की तरफ जा रही थी।
जैसे ही दोनों भाखड़ा ब्रिज के पास पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया।
पंचायत ने पिता से कहा कि केस करने में हैं बहुत झमेले
पुलिस को घटना की जानकारी नहीं
वायरल वीडियो में युवकों का समूह किशोरी से छेड़छाड़ कर फब्तियां कस रहा था, जबकि कुछ युवक युवक का गिरेबां पकड़कर गाली-गलौज, मारपीट व धकिया रहे हैं।
तकरीबन दो मिनट के वीडियो में दोनों नाबालिग खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बाद में कुछ लोगों को ट्रैक पर आता देख युवक मौके से भाग खड़े हुए।
पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि गांव की पंचायत ने पिता से कहा कि केस करने में बहुत झमेले हैं। लिहाजा चुप रहने में भलाई है। चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।