फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची हुई गायब, डेढ़ घंटे बाद जिस हाल में मिली सदमे में आए मां-बाप

Mon, 24 Sep 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
water tank
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन पांच साल की एक बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। माता-पिता ने खूब ढूंढ खोज की, जिसके बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी नथुआवाला में निर्माणाधीन मकान के हौज में रविवार को पांच साल की मासूम की गिरकर मौत हो गई। आननफानन परिजनों ने मासूम को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए परिजन देर रात तक जिलाधिकारी से अनुमति लेने के प्रयास में लगे रहे। 


पुलिस के अनुसार शिशुपाल सिंह नेगी का शिवलोक कॉलोनी नथुआवाला में मकान बन रहा है। पानी के लिए इसी परिसर में हौज भी बना है।

 

हौज पर ढक्कन नहीं लगा था

रविवार दोपहर करीब 12 बजे शिशुपाल की पांच साल की बेटी शिवांशी उर्फ परी खेलते वक्त इसी हौज में गिर गई। काफी देर तक परिजनों ने जब परी को नहीं देखा तो तलाश शुरू की।
 
करीब डेढ़ बजे पता चला कि परी हौज में गिर गई है। इसके बाद परिजनों ने आननफानन स्थानीय लोगों की मदद से परी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया।
 
चिकित्सकों ने मौत की वजह सिर में गंभीर चोट बताई है। बताया जा रहा है कि हौज पर ढक्कन नहीं लगा था। 
 
विज्ञापन

तीन माह पहले भी हुआ था हादसा 

इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हौज में पानी का स्तर केवल डेढ़ से दो फीट है। जबकि, हौज की पूरी गहराई लगभग पांच फीट। ऐसे में बच्ची ने उसमें से पानी निकालने की कोशिश की होगी, जिससे वह हौज में गिर गई।
 
बताया जा रहा है कि बच्ची अक्सर हौज के पास खेलती थी। परिजनों के अनुसार बच्चे अक्सर इस हौज से पानी निकालने की कोशिश करते थे। परी के हाथ में एक लोटा भी था। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। इसके लिए देर रात तक जिलाधिकारी से अनुमति लेने का प्रयास कर रहे थे। 
 
 
करीब तीन माह पहले भी रायपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में बने हौज में बच्चा गिर गया था। इस मामले में मकान मालिक गायक सोनिया आनंद के खिलाफ बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले भी कई मामले इस तरह के शहर में सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें