फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन ही करेंगे काम!

Wed, 21 Aug 2013 09:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों का 29 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन बुधवार से प्रारंभ किया। यूनियनों के यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर शुरू हुए इस धरने के दौरान सभा भी हुई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने मांगों को पूरा न किए जाने को लेकर प्रबंधन पर निशाना भी साधा। स्टाफ की नई भर्ती के साथ ही सभी के लिए पांच दिन या 40 घंटे सप्ताह कार्य दिवस उनकी विशेष मांगें हैं।

उन्होंने बीएसएनएल भर्तियों के लिए पेंशन लाभ का भी मुद्दा उठाया। इस दौरान संयोजक बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के परिमंडल अध्यक्ष पीबी डोभाल, परिमंडल सचिव पीसी कांडपाल, किशोरी लाल चमोली, पूरन सिंह बिष्ट, जेपी कोठारी, शिव शंकर थपलियाल, श्रीविलास डबराल, अमरनाथ दत्ता, प्रीतम सिंह, नरेंद्र कुमार, सुभाष यादव, हुकम सिंह, रूप सिंह, बृजनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांगें
एक जनवरी, 07 से हुए वेतन संशोधन के बाद कर्मियों के वेतन में आए अंतर को दूर किया जाए।
एक जनवरी, 07 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के वेतन में हो रही कमी को दूर किया जाए।
पदनामों में परिवर्तन किया जाए और नान एक्जीक्यूटिव के लिए ई-1 वेतनमान लागू किया जाए।
एक जनवरी, 12 से भत्तों का संशोधन लागू किया जाए। साथ ही, विभागीय परीक्षाओं में पात्रता में छूट हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें