फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इन्फ्लूएंजा के पांच और कोविड के 60 संदिग्ध मरीज मिले, हर संदिग्ध की हो रही जांच

Fri, 05 Jan 2024 08:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

मरीजों के रिकॉर्ड के मुताबिक हर तीसरे मरीज को खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या देखने को मिल रही है। इसके अलावा सांस की समस्या भी हो रही है। ऐसे में मरीजों की कोविड की जांच के साथ ही इन्फ्लूएंजा जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
कोविड और इन्फ्लूएंजा मरीजों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड और इन्फ्लूएंजा मरीजों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अधिकतर मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, लेकिन संदिग्ध मरीजों की रोजाना जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले में इन्फ्लूएंजा के पांच और कोविड के 60 संदिग्ध मरीज मिले हैं। हालांकि सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


अस्पतालों में आ रहे मरीजों के रिकॉर्ड के मुताबिक हर तीसरे मरीज को खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या देखने को मिल रही है। इसके अलावा सांस की समस्या भी हो रही है। ऐसे में मरीजों की कोविड की जांच के साथ ही इन्फ्लूएंजा जांच भी की जा रही है।

इन्फ्लूएंजा जांच ऐसे मरीजों में की जा रही है। जिनमें निमोनिया की आशंका अधिक होती है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन्फ्लूएंजा के पांच और कोविड के 60 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की गई। हालांकि इन सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश में भी तैयारियां तेज, सीएम ने दिए ये खास निर्देश
विज्ञापन


इन्फ्लूएंजा के सब टाइप आ रहे पॉजिटिव
मरीजों की इन्फ्लूएंजा-ए रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर मरीजों में अन्य सब टाइप की जांच होती है। अन्य सब टाइप में एच-1एन-1 और एच-3 एन-2 के मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। जो स्वाइन फ्लू को प्रेजेंट करते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों की पुष्टि नहीं की जा रही है।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें