फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नहीं थम रहा पेड़ों के अवैध कटान का मामला, राजावाला में एक हफ्ते में दूसरी बार चली हरे पेड़ों पर आरी

Fri, 05 Jan 2024 08:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मामले की जानकारी मिलने पर उद्यान विभाग से जानकारी ली गई। उद्यान निरीक्षक तहसीन खान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजावाला में एक सप्ताह में दूसरी बार हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। श्री गो पिरामिड होम डिवाइन होटल के पास स्थित बगीचे में करीब 20 आम के हरे पेड़ों पर रातोंरात आरियां चला दी गईं। उद्यान विभाग को मामले की जानकारी ही नहीं है।

विभाग शुक्रवार को मौके पर जाकर बगीचे का निरीक्षण करेगा। सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में पेड़ों के अवैध कटान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मामले की जानकारी मिलने पर उद्यान विभाग से जानकारी ली गई। उद्यान निरीक्षक तहसीन खान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand : उत्पीड़न के आरोप पर हाईकोर्ट ने रुद्रप्रयाग के जिला जज को किया निलंबित, साथ में की सख्त टिप्पणी

विज्ञापन


बताया कि शुक्रवार को मौके पर जाकर बगीचे का निरीक्षण किया जाएगा। अगर पेड़ों का अवैध कटान हुआ है तो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व बीते 14 दिनों में पौंधा में 70, शंकरपुर हुकुमतपुर में 30 और राजवाला में ही 17 पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें