फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लखनऊ सेंट्रल’ से चार कैदियों के साथ भागेगा देवभूमि का ये पहाड़ी छोरा

Wed, 13 Sep 2017 03:12 PM IST
विपिन खर्कवाल / अमर उजाजा, हल्द्वानी
विज्ञापन
deepak dobariyal
विज्ञापन
उत्तराखंड का पहाड़ी छोरा अपने चार साथियों के साथ लखनऊ सेंट्रल जेल से फरार होने की तैयारी में जुट गया है। जेल से भागकर वह क्या करेगा इसके पीछे उसकी सोच किसी शातिर अपराधी की तरह बदला लेने की नहीं बल्कि एक म्यूजिकल बैंड बनाने की है।
विज्ञापन


सबकुछ ठीक रहा तो इस शुक्रवार ये लोग अपनी मंशा में कामयाब भी हो जाएंगे। आप लोग दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिए अरे भाई यह कहानी शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ की है।

फोन पर हुई बातचीत में दीपक डोबरियाल ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातें साझा की साथ ही उन्होंने प्रदेश की फिल्म नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि उत्तराखंड सरकार यूपी सरकार की फिल्म नीति से कुछ सबक ले। साथ ही उन्होंने निर्माताओं से अनुरोध किया है कि फिल्म को उत्तराखंड के हर थियेटर पर दिखाया जाए।
विज्ञापन

विक्टर चट्टोपाध्याय के किरदार में नजर आएंगे पप्पी

फिल्म में पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
मूलरूप से पौड़ी के कबरा गांव के रहने वाले दीपक इस फिल्म में विक्टर चट्टोपाध्याय के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में वह पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर होते हैं जो एक जुर्म की वजह से जेल पहुंच जाता है।

जेल में उसकी मुलाकात फरहान अख्तर और गिप्पी ग्रेवाल समेत चार लोगों से होती है। पांचों जेल से निकलने के लिए एक म्यूजिकल बैंड बनाते हैं। वह कैसे यह बैंड बनाते हैं और जेल से बाहर निकल पाते हैं या नहीं? इस पर ही पूरी कहानी आधारित है।

फ्यूचर प्लान को लेकर दीपक ने बताया कि इस साल उनकी तीन फिल्में हैं। जिनमें ‘हिंदी मीडियम’ आ चुकी है। ‘लखनऊ सेंट्रल’ शुक्रवार को रिलीज होगी और नवंबर में ‘कालाकांडी’ रिलीज होगी, इसमें वह सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म में मुख्य अभिनेता के स्थान पर चरित्र भूमिका तक सीमित रहने के जवाब में वह कहते हैं कि मेरे लिए अभिनय पहली चीज है। फिर रोल फर्स्ट लीड, सेकेंड या थर्ड हो इससे फर्क नहीं पड़ता। दीपक डोबरियाल के पिता और छोटे भाई दिल्ली में रहते हैं। 
 
विज्ञापन

पप्पी जी के किरदार से मिली प्रसिद्धि

सब्सिडी बढ़े तो उत्तराखंड में बढ़ेगा फिल्म निर्माण 
दीपक के अनुसार ‘तनु वेड्स मनु’ के पप्पी जी के किरदार ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। वह कहते हैं कि पहले जब वह अपने गांव कबरा जाते थे तो आराम से पहुंच जाते थे। आज जब जाता हूं तो देहरादून में एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने तक हर कोई कहता है। अरे देखो पप्पी जी आ गए। दर्शकों का यह प्यार ही और बेहतर करने के लिए ऊर्जा देता है। 

उत्तराखंड में फिल्मों के बनने और प्रचार-प्रसार के सवाल पर वह कहते हैं कि हमारे ही पड़ोसी राज्य यूपी में सर्वाधिक फिल्मों की शूटिंग होती है। यूपी सरकार लोकल के पांच छोटे-बड़े कलाकारों को फिल्म में रोल देने के एवज में सब्सिडी देती है। ऐसी नीति हमारे प्रदेश में भी बनें तो निश्चित ही उत्तराखंड में फिल्म निर्माण बढ़ेगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जब सरकारें कलाकारों का सम्मान करेंगी तो कलाकार और बॉलीवुड राज्यों को मदद करेंगे ही।  

पौड़ी के काला की भी है छोटी सी भूमिका 
बॉलीवुड में चरित्र अभिनेता के तौर पर स्थापित हो चुके ब्रिजेंदर काला भी लखनऊ सेंट्रल में एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगे। बिजेंदर काला ने फोन पर बताया कि वह फिल्म के मुख्य किरदार फरहान अख्तर के वकील के रूप में नजर आएंगे। काला मूल रूप से पौड़ी के हैं और हल्द्वानी के पॉलीशीट में उनकी ससुराल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें