फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत

Mon, 22 Sep 2014 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बीरोंखाल-रिखणीखाल मार्ग पर सवारियों से भरी एक बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से रिखणीखाल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से क्षेत्र में कोहराम मचा है। देर शाम तक खाई से तीन शव निकाले जा सके थे।

जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे सवारियों से भरी बोलेरो बीरोंखाल से सिमड़ी की ओर आ रही थी। सिमड़ी और कांडा तल्ला के बीच बोलेरो गेडागाड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता न होने के चलते बचाव में मुश्किल

बचाव के ल‌िए पहुंचे ग्रामीणों को रास्ता न होने और खाई गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य शुरू करने में काफी दिक्कतें हुई। घटना के करीब दो घंटे बाद रिखणीखाल और धुमाकोट पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह राहत बचाव कार्य नहीं कर सकी।

हादसे में निशांत पोखरियाल (27) पुत्र ललिता प्रसाद निवासी ग्राम सिमड़ी, वेदप्रकाश (38) निवासी ग्राम कंडूली बड़ी, वाहन चालक मोहन सिंह उर्फ मुन्ना (50) निवासी कांडा तल्ला, राजेश पुत्र हरीश चंद्र (42) निवासी ग्राम कांडा और विक्रम सिंह (55) पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम कंडूली की मौत हो गई।

हादसे में घायल सर्वेश्वर देवी पत्नी हरीशचंद्र, अनुज(8) पुत्र राजेश, दुर्गा (11) पुत्री राजेश सभी निवासी कांडा तल्ला को रिखणीखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें