फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेमेन्टाउन थानाक्षेत्र निवासी एक युवक से घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह के मुताबिक घटना 10 दिसंबर की है।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास अज्ञात नंबर से एक मैसेज आया था। इसमें एक महिला खुद को मुंबई की एक कंपनी की प्रतिनिधि बता रही थी। उसने घर बैठे पैसे कमाने की बात कही। इसके बाद उसने कंपनी के एक ग्रुप में जोड़ दिया। उनसे पहली बार में एक हजार रुपये निवेश कराए गए। इस पर उनको 100 रुपये कमीशन के तौर पर मिले। इसके बाद उन्होंने सात हजार रुपये निवेश किए। उन्हें जब कमीशन के रूप में दो-तीन बार पैसे मिले तो उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक करीब पांच लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उन्हें रिटर्न नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक इसमें उसने अपने दोस्त और रिश्तेदारों से भी निवेश कराया। जब पैसे वापस नहीं आए तो ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें