फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रिद्धिम आईजी कुमाऊं, योगेंद्र रावत को कार्मिक का चार्ज; 5 IPS और 5 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर

Tue, 18 Mar 2025 01:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने सोमवार रात पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी अब रिद्धिम अग्रवाल देखेंगी। जबकि आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार संभालेंगे।

विज्ञापन


निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे। आईजी एनएस नपल्च्याल को सीआईडी से हटाकर यातायात निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इसी तरह काफी समय से रिक्त चल रही जीआरपी एसपी की जगह अब अरुणा भारती को जिम्मेदारी मिली है। एएसपी जगदीश चंद अब एएसपी नैनीताल होंगे। वहीं लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रभार अभी तक वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास चल रहा था। उधर, उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह अब एसटीएफ देहरादून में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें