फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटन बाजार में बनेंगी पांच फायर पोस्ट

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में निरक्षण करने पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार। संवाद
विज्ञापन
पलटन बाजार में पांच फायर पोस्ट बनाए जाएंगे। यहां हर समय कर्मचारियों के साथ पांच फायर टेंडर मौजूद रहेंगे। जिससे कि आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही जल्द ही फायर मैन की भर्ती भी की जाएगी। इसमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को फायर स्टेशन के साथ ही 112 कंट्रोल रूम, पुलिस ऑफिस और निर्माणाधीन रेंज कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भीड़भाड और संकरे क्षेत्र में आग की घटना सामने आने के बाद काफी परेशानी होती है। फायर सर्विस के पास छोटे फायर टेंडर और बाइक टेंडर भी हैं, लेकिन रिस्पांस टाइम ठीक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आग के सीजन में फायर स्टेशन की कड़ी निगरानी की जाएगी। कब घटना हुई, कितनी घटनाएं सामने आईं, कब एक्शन लिए गया। इसकी समीक्षा प्रत्येक माह एसएसपी और रेंज के डीआईजी करेंगे। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कुछ फायर टेंडर मंगाए थे, लेकिन यह बहुत बड़े हैं। लिहाजा नए और छोटे फायर टेंडर की खरीद की जाएगी।
112 पर प्राप्त शिकायतों की होगी मॉनिटरिंग
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि 112 कंट्रोल रूम अच्छी तरह कार्य कर रहा है। हर दिन करीब छह हजार कॉल कंट्रोल रूम को प्राप्त हो रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों और कार्रवाई का पूरा ब्योरा रोज दर्ज किया जाए। इसके बाद इसकी मासिक रिपोर्ट रेंज कार्यालय और एसएसपी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने रेंज अधिकारियों और एसएसपी को रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्था को और मजबूत करने और रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ड्रग माफिया के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में डीजीपी अशोक कुमार ने ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। कहा कि अधिकारी जनता के साथ व्यवहार संयमित रखें। कर्तव्यों के प्रति जवाबदेही बनें। जो नहीं बन सकते, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने कसे थानेदारों के पेंच
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए मैनुअल पुलिसिंग में आई कमी पर नाराजगी जताई। कहा कि किसी भी घटना के खुुलासे के लिए पुलिस पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर निर्भर है। पूर्व में प्रत्येक बीट कांस्टेबल का अपना मुखबिर तंत्र होता था। उसे अपनी बीट में होने वाले हर अपराध, विवाद की जानकारी रहती थी। वह इसे बीट पुस्तिका में भी दर्ज करता था, लेकिन अब बीट कांस्टेबल भी टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो गए हैं। वे केवल विवादों को ही बीट पुस्तिका में दर्ज कर रहे हैं। कहा कि जो भी दिखावे के लिए काम कर रहा है, उसकी रिपोर्ट प्रेषित करें। उसका तबादला पर्वतीय क्षेत्र में कर दिया जाएगा। एक ही व्यक्ति की ओर से अलग-अलग माध्यमों से भेजी जाने वाली शिकायतों को रोकने के लिए उन्होंने सीओ को एक सेंट्रलाइज सेंटर बनाने को कहा। जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। गोष्ठी में जिले के पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें