सी-17 पंजिका से दांत गायब होने का खुला राज
लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज कार्यालय के रेंज भंडार से हाथी दांत गायब होने का मामला सी-17 पंजिका से खुला। हुआ यूं कि जब पंजिका दर्ज विवरण और मौके पर मिलान किया गया तो 15 की जगह 10 हाथी दांत ही मिले। अधिकारियों को गायब दांतों की संख्या और उनके वजन का पता चल गया था, पर मामला दबाने की कोशिशें होती रहीं। वहीं, इस मामले में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव नीना ग्रेवाल से पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
ये भी पढ़ें...बदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत हुआ नजारा, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन
मामले में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव से रिपोर्ट मांगी गई है। जिस भी अधिकारी और कर्मचारी की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। -आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव वन