फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बैंक में चलेगा महिलाओं का 'सिक्का'

Sat, 01 Mar 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के पहले भारतीय महिला बैंक का फीता शुक्रवार को कट गया। राजपुर रोड स्थित एक प्लाजा में इस शाखा का उद्घाटन बैंक की चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उषा अनंत सुब्रह्मण्यम ने किया।
विज्ञापन


60 फीसदी से ज्यादा स्टाफ
इसमें 60 फीसदी से ज्यादा स्टाफ महिलाओं का होगा। मौके पर उषा अनंत ने महिलाओं की वित्तीय निर्भरता को प्राथमिकता करार दिया।

कोई भी ग्राहक खोल सकेगा खाता
बताया कि सभी राज्यों की राजधानी में बैंक की शाखाएं खोले जाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक स्थापना पर जोर रहेगा। बता दें कि दून में यह बैंक की 11वीं शाखा है।

बैंक की खास बात यह कि यहां खाता तो महिला या पुरुष कोई भी ग्राहक खोल सकेगा, लेकिन लोन देने की प्राथमिकता महिलाओं को दी जाएगी। महिलाओं को उनके जमा खाते पर ब्याज भी अधिक मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माइक्रो फाइनेंसिंग पर बैंक का जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें