फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डाक्टर के खाते से 17 बार निकाले 23-23 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के एक रिटायर्ड डॉक्टर के खाते से पहले 17 बार 23-23 रुपये निकाले गए उसके बाद एक साथ 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम क्लोनिंग कर यह ठगी की है। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसंत विहार की हिल व्यू कालोनी निवासी रिटायर्ड चिकित्सक आरके सेमवाल ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता चल रहा है। 22 सितंबर को उनके खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली। लेकिन इसका पीड़ित के पास एसएमएस तक नहीं आया। एसओ बसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि कई दिन बाद रिटायर्ड डॉक्टर को इस ठगी का पता चला। एटीएम उनके पास ही है। उनका दावा है कि उन्होंने किसी को पिन आदि की भी जानकारी नहीं दी है। खाते की डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि करीब 17 बार उनके खाते से ऑनलाइन 23-23 रुपये निकाले गए। उसके बाद भी 10-10 रुपये की निकासी खाते से हुई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें