फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा थाना, जहां जाने की बजाय फेसबुक-व्हाट्सएप और ट्वीटर पर करें शिकायत

Mon, 24 Apr 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध‌ियों तक पहुंचने के ल‌िए उत्तराखंड के पुल‌िस व‌िभाग ने एक नयी पहल की है। उत्तराखंड में पहला ऐसा थाना खोला गया है जहां आपको जाने की जरूरत नहीं है। बस सोशल मीड‌िया पर एक्ट‌िव रह‌िए और अपनी श‌िकायत ऐसी ही दर्ज कराइए।
विज्ञापन


दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीण अब फेसबुक, व्हाट्सएप, ईमेल और ट्वीटर के जरिए अपनी शिकायत पुलिस प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए चमोली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप ही वर्चुअल थाना स्थापित कर दिया गया है।

पलिस महानिदेशक एमए गणपति ने थाने का ऑनलाइन शुभारंभ किया। चमोली जिले में स्थापित यह राज्य का पहला थाना है। एलआईयू निरीक्षक मनोज असवाल को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि वर्चुअल थाने में फेसबुक से लेकर ट्वीटर तक पीड़ित अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्चुअल थाने में इस पर करें शिकायत दर्ज

थाना सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग भी करेगा। राजस्व क्षेत्र में घटित किसी भी गंभीर घटना पर भी वर्चुअल थाने की पैनी निगाह रहेगी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक धनी राम, बीएस मधवाल, गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष कुंदन राम, अजय, किरण कुमार, दीपक, हर्षवर्द्धन सिंह, सोनी चौहान आदि मौजूद थे। 

व्हाट्सएप नंबर- 9458322120 

ईमेल आईडी -  chamolipoliceone@gmail.com

फेसबुक -  chamolipolicewelcometoshribadrinath

ट्वीटर - chamolipolice
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें