फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम उत्तराखंड उदय सम्मान का आगाज, ऐसे करें आवेदन

Tue, 25 Oct 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Prize - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास फाउंडेशन प्रदेश और समाज के विकास में अहम योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करेगा। पांच नवंबर को अमर उजाला के सहयोग से राजधानी के पवेलियन मैदान मे आयोजित होने वाले समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए सोमवार 31 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि शिल्प व कला, लोक संस्कृति, खेलकूद, शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार, उद्योग, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी व्यक्ति, संगठन या संस्था आवेदन कर सकती है। साथ ही किसी व्यक्ति, संगठन व संस्था को नामित भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में अधिकतम तीन पुरस्कार ही दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन डाक या कोरियर द्वारा भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


31 अक्तूबर शाम पांच बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी दशा में विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बालीवुड में चमक बिखेरने वाली उत्तराखंड की प्रतिभाएं और उत्तराखंड के प्रतिष्ठित गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोक गायक एक मंच पर संस्कृतियों का समागम पेश करेंगे।
विज्ञापन


यहां भेजें आवेदन
आवेदन भेजने का पता- अमर उजाला कार्यालय, शेड-2, इंडस्ट्रीयल एरिया पटेलनगर, देहरादून।
अंतिम तिथि- 31 अक्तूबर 2016
(लिफाफे के ऊपर प्रथम उत्तराखंड उदय सम्मान आवेदन/सम्मान की कैटेगरी लिखना ना भूलें।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें