अब अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए या खो जाए तो बस इस नंबर पर कॉल कर टेंशन मुक्त हो जाए। आपका मोबाइल कुछ घंटे बाद ही आपके हाथों में होगा।
प्रदेश भर से चोरी अथवा गुम होने वाले मोबाइल के लिए लोगों को अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। साइबर क्राइम थाने में मोबाइल बरामदगी के लिए अलग से सेल गठित हो गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने निर्देश पर सोमवार से एसएसपी एसटीएफ की देख-रेख में सेल ने काम करना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में मोबाइल चोरी अथवा गुम होने की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। थानों में इन शिकायतों की भरमार है। पुलिस भी सिर्फ प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाकर अपने दायित्व की इतिश्री कर लेती है।