फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में डेंगू से हुई पहली मौत, हड़कंप

Sat, 19 Sep 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के डंक से बृहस्पतिवार रात प्रदेश में पहली मौत हो गई। बागेश्वर जिले के काफलीगैर निवासी डेंगू पीड़ित राजेंद्र सिंह (37) को बुधवार रात हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बृहस्पतिवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह को पिछले दस दिन से बुखार था। वे अल्मोड़ा में अपना इलाज करा रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें हल्द्वानी लाया गया और बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृजलाल हॉस्पिटल में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह की स्थिति काफी गंभीर थी। बृहस्पतिवार को सिंह की स्थिति बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र की मौत की सूचना नैनीताल के सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह कहीं बाहर भी नहीं गए थे और गांव में ही रह रहे थे। बागेश्वर में डेंगू होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

विभिन्न अस्पतालों में डेंगू के 32 मरीज भर्ती

इधर, सुशीला तिवारी अस्पताल में डेंगू के 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें तीन नए मरीज हैं, जिनमें रुद्रपुर निवासी सरफराज (18), दूधिया नगर रुद्रपुर निवासी गगन (7 माह), हल्द्वानी इंदिरा नगर निवासी शहजिल (8 माह) शामिल हैं। इनमें गगन की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में भी डेंगू के छह नए मरीज भर्ती कराए गए। इनमें एक कृष्णा हास्पिटल, तीन बृजलाल हास्पिटल और दो नीलकंठ हास्पिटल में भर्ती हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में बृहस्पतिवार को पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

शुक्रवार को छह और नए मरीज रुद्रपुर और गुलरभोज के अस्पताल में भर्ती कराए गए। उधर, देहरादून में डेंगू के 16 नए मामले सामने आए।  इधर, शुक्रवार को डेंगू के पांच मरीज चंद्रा देवी, गणेश दत्त, विशाल, देवेंद्र और पारस को उनकी हालत सुधरने पर सुशीला तिवारी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिमागी बुखार का भी कहर, दो और मरीज मरे

इस बीच, सुशीला तिवारी अस्पताल में दिमागी बुखार से दो और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सुंदर कुमार (33 वर्ष) निवासी आनंद नगर आरटीसी हेमपुर नैनीताल और महक (04 माह) निवासी बिलासपुर जिला रामपुर शामिल हैं। सुंदर कुमार 10 सितंबर को और महक 11 सितंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

एसटीएच के एमएस डॉ. एके पांडेय ने बताया कि महक की मौत बृहस्पतिवार देर रात और सुंदर कुमार की मौत शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। इससे पहले बुधवार रात मित्रपुरम जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी प्रेमलाल के पुत्र सूरज कुमार (11) की दिमागी बुखार से बृजलाल हास्पिटल में मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। सुशीला तिवारी अस्पताल में दिमागी बुखार के 12 लोग अभी भी भर्ती हैं। इनमें शुक्रवार को भर्ती हुए सात नए मरीज है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती दिमागी बुखार के मरीज
काशीपुर निवासी (11 वर्ष) भारती, हेड़ाखान निवासी कविता (08 वर्ष), हल्द्वानी निवासी अशमा (03 वर्ष), ठाकुर नगर रुद्रपुर निवासी अमनदीप (14 वर्ष), बंगाली कालोनी लालकुआं निवासी बब्ली (08 वर्ष), गदरपुर निवासी अनुज (12 वर्ष), बाजपुर निवासी मुस्तारी (55 वर्ष)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें