केदारनाथ धाम में पहला बैंक एटीएम खुल गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ में एचडीएफसी बैंक के एटीएम का देहरादून से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि एटीएम से केदारनाथ के लिए बैंकिंग क्षेत्र की नई शुरूआत हुई है।
केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद वहां अब तक लगभग आठ लाख श्रद्धालु दर्शनार्थ आ चुके हैं। केदारनाथ अब नए स्वरूप में देश व दुनिया के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बैंकिंग सुविधा का लाभ देना एचडीएफसी की सराहनीय पहल है। इस अवसर पर बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आदित्य पुरी उपस्थित रहे।