फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से देश के कोने-कोने में पहुंचेगी 'एयरबस'

Fri, 16 Oct 2015 09:43 AM IST
अजित सिंह राठी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि सब ठीक रहा तो जल्द ही उत्तराखंड में देश का पहला एयर बस बनाने वाला कारखाना स्थापित हो जाएगा।
विज्ञापन


इस बडे़ उद्योग को सितारगंज सिडकुल-2 में खाली पड़ी जमीन पर स्थापित करने की कोशिश शुरू हो गई है। इस कवायद में लगी फ्रांस की कंपनी ‘एयरबस’ पहली बार भारत में उद्योग स्थापित करने के लिए उत्तराखंड आ रही है। इसके आने से राज्य में एक हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा।

सितारगंज सिडकुल-2 में अगले कुछ दिनों में बड़े उद्योग की आमद देखने को मिल सकती है। कुछ नामचीन बड़ी इंडस्ट्री उत्तराखंड आने को तैयार हैं। डीएसआर ग्रुप को 270 एकड़ जमीन दी जा चुकी है। इसके शुरू होने से करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


गोल्डन इनफ्राकॉम को 70 एकड़ जमीन दी गई है, इसमें 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। कोका कोला को 70 एकड़ जमीन देने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके स्थापित होने से भी करीब एक हजार लोगों को नौकरी मिलेगी। लेकिन सबसे खास एयर बस कंपनी का आगमन होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि

रोजगार, रेवेन्यू, मार्केट के लिहाज से यह उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। कंपनी के साथ सिडकुल की बातचीत का दौर जारी है, सितारगंज सिडकुल-2 में अभी 1000 एकड़ जमीन खाली है। यहीं पर एयर बस कंपनी को आवश्यकतानुसार जमीन उपलब्ध कराई जानी है।

मुख्य सचिव राकेश शर्मा से पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित इन्वेस्ट नॉर्थ में इस कंपनी के प्रबंधकों ने मुलाकात भी की थी। सीएम हरीश रावत से भी कंपनी का एक प्रतिनिधिमंडल मिलकर उद्योग स्थापित करने की बात कर चुका है। माना जा रहा है कि यह मामला अब तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

बातचीत का सिलसिला जारी है। जल्द ही कोई बड़ा नतीजा सामने आएगा। कई दौर की बात हो चुकी है, एयरबस कंपनी को लेकर जल्द ही अंतिम निर्णय हो जाएगा।
- आर. राजेश कुमार, एमडी सिडकुल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें