फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश शब्बीर को उठाने गई देहरादून एसओजी टीम पर फायरिंग और पथराव

Wed, 08 Aug 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
stone
विज्ञापन

मोबाइल स्टोर में चोरी के आरोपी को पकड़ने हरियाणा के नूह जिले के एक गांव पहुंची दून एसओजी की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


भीड़ की आड़ में कुछ बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाई। इस दौरान स्थानीय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक की मौत हो गई। इस हमले में देहरादून एसओजी के इंचार्ज पीडी भट्ट समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। जैसे-तैसे स्थानीय पुलिस की मदद से एसओजी टीम वहां से निकलने में कामयाब हुई। गनीमत रही कि कोई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। 

पिछले दिनों कैंट थाना क्षेत्र के एक मोबाइल स्टोर में चोरी हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक कार दिखाई दी, जिसमें चोर सामान लादकर फरार हुए थे। इसी कार को तलाश करते हुए एसओजी इंचार्ज पीडी भट्ट के नेतृत्व में टीम हरियाणा के नूह जिले में पुन्हाना थाना के पटकापुर गांव पहुंची थी। एसओजी के सदस्यों ने फोन पर बताया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से गांव के पास बाजरे के खेत से शब्बीर नाम के बदमाश को पकड़ लिया था। गांववालों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर शब्बीर वहां से निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोबारा प्रयास किया तो ग्रामीणों के  साथ आए कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। इसी बीच एक युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई। पथराव में एसओजी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें