फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: दुकानदार पर सरेआम युवक ने की फायरिंग, सर के आर-पार निकल गई गोली, एम्स में मौत 

Mon, 03 Jun 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
एम्स में इमरजेंसी के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हाट में फुटवियर की दुकान लगाने वाले एक फुटकर व्यापारी को सरेआम अज्ञात युवक ने गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्स में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 दिन के भीतर  ही दूसरे  गोलीकांड के बाद से शहर सहम गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईडीपीएल हाट में 26 वर्षीय रवि पुत्र सूरज निवासी मनसा देवी फाटक  फुटवियर की दुकान लगाता है। रोज की तरह वह दुकान पर अपने पिता के साथ ग्राहकों को सामान दिखा रहा था। रात करीब आठ बजे एक अज्ञात युवक ने रवि पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी में दुकानें उठ गईं। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल रितेश शाह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और युवक को एम्स ले गए। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल के मुताबिक युवक गोली युवक की गर्दन के पिछले हिस्से पर लगकर पार हो गई है। मृतक के परिजनों ने हरिद्वार ज्वालापुर निवासी एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। युवक के पिता सूरज के मुताबिक वह आरोपी युवक को पहचानते हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना के वक्त मृतक के मौसा सीताराम पुत्र कल्लू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें