फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM के सलाहकार की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Fri, 14 Oct 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
1 of 4
firing - फोटो : ANI
उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार एवं खानपुर विधानसभा सीट के संभावित प्रत्याशी डॉ. संजय चौधरी की कार पर रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने गोली चला दी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

चौधरी गाड़ी भगा ले जाने में कामयाब रहे

2 of 4
firing - फोटो : ANI
जिसमें संजय चौधरी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी राजीव स्वरूप सहित अन्य अधिकारियों ने घटना के बाबत जानकारी ली। अभी बदमाशों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है। घटनाक्रम के मुताबिक सीएम के सलाहकार डॉक्टर संजय चौधरी रात करीब 9:30 बजे लक्सर से दिल्ली की और जा रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
हरीश रावत - फोटो : Self
जैसे ही वह खानपुर क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव के समीप पहुंचे तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। किसी तरह चौधरी गाड़ी भगा ले जाने में कामयाब रहे।

 
विज्ञापन

4 of 4
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
गाड़ी पर गोलियों के निशान बने हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी राजीव स्वरूप सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू की है। सभी चेक पोस्ट और मार्गों पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें