पीएसी जवान को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इंतजार करते अन्य जवान
आज सुबह रुद्रपुर में एक पीएसी जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। जवान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात कान्स्टेबल अखिलेश को गोली पीएसी परिसर में ही लगी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि गोली सरकारी बंदूक से ही चलाई गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि जवान ने गोली खुद चलाई या फिर लापरवाही से लगी है।
वाहिनी के सेनानायक सुनील मीणा देहरादून पहुंचे हुए हैं। जवान को अस्पताल में देखने क लिए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और 31वीं वाहिनी के सेनानायक मुख्तार मौहसिन पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।