फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बाइक सवार दो युवकों ने पत्रकार पर की फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 Mar 2019 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक साप्ताहिक अखबार में काम करने वाले मनोज बोरा को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। पत्रकार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुखानी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कॉलोनी, बिठौरिया नंबर एक निवासी मनोज बोरा (29) ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम चार बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर के पास आए और किराये पर रूम के बारे में पूछने लगे। मनोज के अनुसार जब कमरा किराये पर खाली नहीं होने की बात कही तो दोनों युवक भड़क गए।

आरोप है कि दोनों ने मनोज को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने से आसपास सनसनी फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इधर, घटना की सूचना पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ मुखानी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें