फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कॉल डिटेल से खंगाली, रिंकू के फरार होने के कारण आगे नहीं बढ़ रही जांच

Sat, 31 Aug 2019 05:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात घर में घुसकर बुटीक संचालिका की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस केस से जुड़े हर शख्स की कॉल डिटेल खंगाल चुकी है। घटना के चश्मदीद अशोक रोहिल्ला के अस्पताल और आरोपी बनाए गए रिंकू के फरार होने के कारण पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


बुटीक संचालिका के पति के पेट में गोली लगने से घायल हो गया। आंख के पास गोली लगने के कारण महिला का सिर उड़ गया है। घायल पति ने घर से बेदखल अपने रिश्तेदार और उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिश्तेदार और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, हत्या और जानलेवा हमले को लेकर वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस कई बिंदु़ओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।  

नेहरू कालोनी के माता मंदिर रोड निवासी अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ट्रांसपोर्ट और उसकी पत्नी कामना रोहिल्ला बुटीक सेंटर के अलावा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बृहस्पतिवार रात साढ़े बारह बजे के करीब नितिन रोहिल्ला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी भाभी कामना रोहिल्ला (32) घर में मृत अवस्था में पड़ी है, जबकि भाई अशोक पेट में गोली लगने के कारण बेहोश पड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ जया बलूनी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कामना अपने बेडरूम के बिस्तर पर पड़ी थी। बाएं आंख की तरफ उसे गोली मारी गई थी। जबकि अशोक गोली लगने के बाद ड्राइंग रूम में अपनी तीन साल की बेटी के साथ जमीन पर बैठा हुआ था। परिजनों की मदद से अशोक को तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही एफएसएल की टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें