मोरी प्रखंड के बेसिक स्कूल भंक्वाड़ में कक्षा-4 के एक छात्र के पास से एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी
राजस्व पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आखिर बच्चे के पास तमंचा आया कहां से? एसडीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
खेल रहा था तमंचे से
कुछ दिन पहले मोरी प्रखंड के बेसिक स्कूल भंक्वाड़ में कुछ बच्चों को तमंचे से खेलता देख शिक्षकों का माथा ठनका। इस स्कूल में वन गूजरों के बच्चे पढ़ते हैं। इन्हीं में से कक्षा-4 के एक छात्र के पास अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस था।
पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज
मामले की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर सीज तो कर दिया, लेकिन यह पता नहीं लगा पाई कि बच्चा आखिर ये हथियार लाया कहां से?
पढ़ें, दोस्त के कहने पर महाराज ने पहना भगवा चोला
इस मामले में राजस्व पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तमंचा लावारिस दिखा कर मामले को रफा दफा करने की तैयारी थी।
मामले की की जा रही जांच
इस मामले में एसडीएम आरके पांडेय से संपर्क करने पर उन्होंने स्वीकारा कि एक स्कूली बच्चे के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
जांच में क्या पता चलता है यह तो बाद की बात है, लेकिन पहाड़ की शांत वादियों में अवैध असलहे की पहुंच भविष्य के लिए खतरे का संकेत मानी जा रही है।