वन विभाग वनों की रक्षा के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। आग की घटनाओं की जानकारी और आग पर काबू पाने के लिए सरपंच रखे हुए हैं बावजूद इसके वो अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ नहीं कर रहे हैं।
वन विभाग फायर सीजन में आग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कई स्थानों पर ग्रामीण घास के लिए आग लगाते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश जोशी,वन क्षेत्राधिकारी, पिथौरागढ़