फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: गाइडलाइन का पालन न करने पर 14 क्लीनिक सील, कई फर्जी डॉक्टर हुए फरार

Tue, 31 Mar 2020 05:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • क्लीनिक छोड़कर और ताला बंद कर भागने वालों पर भी हुई कार्रवाई
  • क्लीनिक के सामने बोर्ड भी नहीं लगाया हुआ, कई थे फर्जी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार  कोरोना वायरस की गाइड लाइन का पालन न करने की सूचना पर 14 क्लीनिकों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इनमें से कई ने अपने क्लीनिकों के सामने बोर्ड तक भी नहीं लगाया हुआ था। कार्रवाई के दौरान जो फर्जी डॉक्टर अपने क्लीनिकों को छोड़कर भाग गए उन्हें भी सील कर दिया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर को रिपोर्ट मिली थी कि जिले के कुछ क्लीनिक कोरोना वायरस की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन को शक था कि यह क्लीनिक बीमार मरीजों से कोरोना का भय दिखाकर या अन्य तरीके से भ्रमित कर अवैध तरीके से वसूली कर सकते हैं। सबसे बड़ी आशंका है कि यदि इन पर कोई कोरोना संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति आ गया तो इनकी लापरवाही से बड़ा प्रकरण हो सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

फफार हुए संचालकों की तलाश जारी

इसी आशंका को लेकर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को ऐसे क्लीनिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने रावली महदूद, बैरियर छह, चौहानान, ज्वालापुर के क्षेत्र में कार्रवाई को उतरीं। उन्होंने इस दौरान 14 क्लीनिक सील किए।

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इस दौरान जो क्लीनिक संचालक बंद कर भागने में कामयाब रहे, उनको भी सील कर दिया। सभी के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। क्लीनिक संचालकों को नोटिस में अपने कागजात सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें