अनूप खंडूड़ी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से श्रीनगर रेफर कर दिया गया। घायल अनूप खंडूड़ी की पत्नी अर्पणा खंडूड़ी ने थाना गोपेश्वर में लिखित तहरीर देकर फायर सर्विस के चालक का मेडिकल कराने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण घायल को सरकारी हेलीकॉप्टर नहीं मिल पाया। तब गोपेश्वर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को दुर्घटना की जानकारी दी और तत्काल हेली एंबुलेंस की मांग की।
विधायक ने सीएम कार्यालय को मामले की सूचना दी। इस पर सीएम के विशेष कार्याधिकारी अभय रावत ने हेलीकॉप्टर से पौड़ी पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मामले की जानकारी दी। इस पर सीएम ने पौड़ी से हेलीकॉप्टर गोपेश्वर भिजवा दिया। इसके बाद गंभीर घायल अनूप खंडूड़ी को श्रीनगर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।