सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की सेक्टर-12 में स्थित गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के आनंद प्रिंट पैक फैक्ट्री में अचानक धुआं उठने लगा। आग लगते ही कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर सिडकुल थाने की पुलिस तथा अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे। तब तक फैक्ट्री में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था।
आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने से लाखें रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।