फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की गत्ता फैक्ट्री में लगी आग, जान बचाकर भागे मजदूर

Sat, 13 May 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की सेक्टर-12 में स्थित गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।       
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की तड़के आनंद प्रिंट पैक फैक्ट्री में अचानक धुआं उठने लगा। आग लगते ही कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर सिडकुल थाने की पुलिस तथा अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंचे। तब तक फैक्ट्री में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था।

आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  अग्निशमन अधिकारी आरएस खाती ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने से लाखें रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें