फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से स्कूल की लैब में धमाका, आग से मचा हड़कंप

Sat, 08 Jul 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गौहरीमाफी स्थित मां आनंदमयी पब्लिक स्कूल के सीनियर विंग की कंप्यूटर लैब में शनिवार को सुबह अचानक तेज धमाके के बाद आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। एक शिक्षिका बाल-बाल बची। फायरकर्मियों ने बमुश्किल करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल की सुबह की सभा समाप्त होने के बाद पहला पीरियड चल रहा था। इसी दौरान अचानक कंप्यूटर लैब में भयानक आग लग गई। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया और लगभग डेढ़ हजार बच्चों को उनके कक्षाओं से निकालकर खेल मैदान की पेवेलियन की छत के नीचे जमा करना पड़ा।

आग की सूचना मिलने पर लगभग 9:40 बजे दो फ ायर ब्रिगेड गाड़ियां वहां पहुंची। फायरकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। इस दौरान सभी बच्चे पर पेवेलियन की छत के नीचे ही रहे।
विज्ञापन


पहले पीरियड के बाद आठवें पीरियड में बच्चों को कक्षा में ले जाया गया। इसके बाद छुट्टी हो गई। आग से स्कूल में दहशत का माहौल रहा। लैब में जा रही शिक्षिका धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकल गई। आग से लैब में रखे सभी उपकरण जल गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह जब कंप्यूटर क्लास के लिए लैब का दरवाजा खोला गया तो अचानक धमाके से आग लगी। किसी डिवाइस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। किसी की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


-बीएम शर्मा, प्रिंसिपल, मां आनंदमयी स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें