स्कूल में छात्र पढ़ रहे थे। उसी समय वहां मिड डे मील बनाया जा रहा था। लेकिन अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।
आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया, जिससे विद्यालय कोई नुकसान नहीं हुआ।
आग की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
शनिवार सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय देवलधार में भोजन माता रसोई में मध्याह्न भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग जलने लगी, जिसे देख भोजन माता ने शोर मचाया जिससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
विद्यालय में हो रहे शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण विद्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने जलते रसोई गैस सिलेंडर पर मिट्टी और पानी डालकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।