फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से मसूरी जा रही रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बची 35 सवारियों की जान

Mon, 02 Mar 2020 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी

सार

  • चालक परिचालक ने यात्रियों की मदद से बुझायी आग
  • दो दिन के भीतर रोडवेज की दूसरी बस में आग लगने की घटना से यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
बस में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड रोडवेज की बस में आग लगने का लगातार दूसरा मामला सामने आया है। रविवार को हरिद्वार से देहरादून आ रही बस में आग लगने से यात्रियों की जान पर बन आई थी। वहीं, आज देहरादून से मसूरी जा रही रोडवेज बस के इंजन में अचानक आग भड़क गई। बस के इंजन में आग लगते ही चालक ने बस को तत्काल रोक दिया। आग लगने के बाद जब चालक परिचालक ने गाड़ी में लगे अग्निशमन उपकरण की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की तो वह खाली मिला। 

विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए बस से नीचे कूद गए। आग से बस में तबाही होती इससे पहले ही चालक परिचालक ने यात्रियों की मदद से आग पर काबू पाया। महाप्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश दिए है।

घटनाक्रम के मुताबिक हिल डिपो की बस संख्या यूके - 07, 1950 सोमवार की सुबह देहरादून से मसूरी के लिए निकली थी। बस में 35 यात्री सवार थे। जैसे ही बस शिव मंदिर से आगे मैगी प्वाइंट के पास पहुंची, तभी बस के इंजन में आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख चालक रवींद्र कंडारी ने बस रोक दी। बस रुकने के साथ ही यात्री जान बचाकर निकल भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

आखिरकार चालक रवींद्र कंडारी व परिचालक सुरेश रावत ने यात्रियों की मदद से पास में ही रखे पानी के टैंक से पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। परिचालक सुरेश की सूचना पर अधिकारियों के आदेश पर दूसरी बस मौक पर भेजी गई, जिसमें यात्रियों को बैठाकर मसूरी भेजा गया। 

दूसरी ओर महाप्रबंधक दीपक जैन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच करायी जा रही है। जांच में जिसकी भी लापरवाही पायी गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन के अंदर रोडवेज की दो-दो बसों में आग लगने की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुकून देने वाली बात यह है कि इन दोनों घटनाओं में किसी यात्री की जान नहीं गई। लेकिन आग की घटनाओं ने यात्रियों के साथ ही विभागीय अधिकारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें