फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, एक झुलसा

Sat, 19 Jan 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
घर में लगी आग
विज्ञापन

कोटद्वार शहर के दो वार्डों में दो घरों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। लकड़ीपड़ाव की झोपड़ी में लगी आग को बुझाते समय एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


पहली घटना नगर निगम के वार्ड नंबर-18 शिवपुर में बृहस्पतिवार रात हुई। यहां के निवासी महेश चंद्र गौड़ पुत्र स्व. मोहनलाल गौड़ के घर में देर रात अचानक आग लग गई। घटना के वक्त पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने कौड़िया गया हुआ था।

घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने भवन स्वामी को तत्काल फोन पर सूचना दी और आग बुझाना शुरू कर दिया। भवन स्वामी ने घर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


महेश चंद्र गौड़ के पुत्र हितेश गौड़ ने बताया कि उनका परिवार एक शादी में शामिल होने कौड़िया गया हुआ था। इस दौरान कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखा टीवी, बेड, दरवाजे, पंखे, लैपटॉप, कैमरा, ज्वैलरी और 50 हजार की नकदी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बिजली की आंख मिचौली चल रही थी। उन्होंने शॉट सर्किट की आशंका जताई। बताया कि हाई-वोल्टेज आने के कारण आसपास के कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए हैं।  

उधर, वार्ड नंबर-पांच लकड़ीपड़ाव निवासी शर्मा (40) पुत्र फकीरा की झोपड़ी में शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा खाने-पीने का सामान, चूल्हा, कपड़े व बिस्तर जलकर राख हो गए।

आग बुझाने के प्रयास में गृह स्वामी शर्मा का हाथ और मुंह भी बुरी तरह झुलस गया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अग्निशमन दल का वाहन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक लोगों ने आग बुझा दी थी।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएसआई प्रदीप नेगी और एसआई विवेक राठी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें