पति उसके साथ रहने को राजी हो गया और अपने साथ ले गया, लेकिन इसके बाद फिर से शबाना का उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उसके साथ मारपीट करने लगा। लिहाजा महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ मायके आ गई।
आरोप है कि दो जनवरी को मेहताब ससुराल पहुंचा और शबाना के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। साथ ही तीन तलाक का नोटिस देकर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शबाना ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तीन तलाक का नोटिस देने, मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी मेहताब अली के खिलाफ मुस्लिम महिला (अधिकार एवं विवाह संरक्षण) अध्यादेश 2018 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिनियम की पूरी जानकारी जुटाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।